![Dq](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2023/12/Dq.jpg)
बांसवाड़ा। काली कल्याण धाम हुसैनी चौक में बुधवार सुबह तौफीक (16) पुत्र अकबर का शव मिला। शव का गला कटा तथा सिर में चोट के निशान थे। जानकारी के अनुसार तौफीक शाम को घर से निकला था इसके बाद उसका पता सुबह घर के पीछे शव के रूप में चला। गैराज कर्मी तौफीक के पिता कुवैत में रहते हैं और वह अपनी मां और एक छोटी बहन के साथ रहता था। पुलिस ने शव को मॉच्यूरी में रखवाया है।