FOG: आधे राज्यों में असर, 110 फ्लाइट देरी से

Fog: पंजाब में दृश्यता जीरो पहुंची

नई दिल्ली। इन दिनों कोहरा (Fog) अपना असर दिखा रहा है। असर वाले गांवों से लेकर सड़क पर कोहरे से न केवल जनजीवन बल्कि फ्लाइट्स पर भी इसका खासा देखा जा रहा है। कोहरा कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है और राजस्थान सहित देश के करीब आधे राज्यों में अपना असर दिखा रहा है।

दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घने कोहरे (Fog) के कारण रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग प्रभावित हैं। दिल्ली के पालम में 27 दिसंबर सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। दिल्ली हवाई अड्डे पर 110 फ्लाइट्स देरी से हैं। 26 दिसंबर को भी कोहरे के कारण 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट की गई थीं।

READ MORE: नागपुर में Congress Maharally 28 को, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मकर संक्रांति से

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में कोहरे (Fog) को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है। पंजाब के अमृतसर में सुबह साढ़े 5 बजे विजिबिलिटी जीरो रही। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान है। 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा।

निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। देश में 29 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 29 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। गंगा के मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने Fog का अनुमान है। 2 दिन में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।