लिव इन रिलेशनशिप खतरनाक बीमारी : भाजपा सांसद

लव मैरिज में भी परमिशन जरुरी किए जाने की मांग

हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धरमवीर सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि लव मैरिज के लिए परजिनों की परमिशन आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप को गंभीर बीमारी बताते हुए इस पर रोक लगाने और इसके लिए कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने शून्यकाल में यह मामला उठाया और लव मैरिज पर भी सवाल किए।
उन्होंने कहा कि लव मैरिज में तलाक के मामले अधिक दिखते हैं। ऐसे में शादी जैसे मामले में वर और वधु के माता-पिता की परमिशन आवश्यक होनी चाहिए। भारत में अरेंज मैरिज की परंपरा रही है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि लव मैरिज में माता पिता की स्वीकृति अनिवार्य की जानी चाहिए।