![Ajitnath Bhagwan Jain samaj](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2023/12/Ajitnath-Bhagwan-Jain-samaj-678x381.jpg)
विशाल पचरंगी ध्वजा फहराएंगे
गंगापुर सिटी। श्रीमद् जिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ पर दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में श्री अजितनाथ भगवान का महामंडल विधान होगा।
इस अवसर पर नसिया जी में संकट हरन भगवान अजितनाथ की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर विश्व शांति की कामना के लिए शांति धारा की जाएगी। ध्वज वाटिका में पचरंगी ध्वजा मंत्रोच्चारण के साथ फहराई जाएगी। महामंडल विधान पूजन तथा अष्ट द्रव्यों से भगवान की पूजा की जाएगी। ध्वजारोहण करने वाले का चयन बोली द्वारा किया जाएगा।