नूतन शर्मा बने मंडरायल युवा विप्र फाउण्डेशन के ब्लॉक अध्यक्ष

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

मण्डरायल। विप्र फाउंडेशन युवा मंच के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार स्वजातीय संगठन को मजबूत करने के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय व प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा की सहमति से
मंडरायल के नूतन शर्मा को विप्र फाउण्डेशन युवा मंच ब्लॉक मंडरायल का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही सात दिवस में कार्यकारणी घोषित कर समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
शर्मा के मनोनयन से मंडरायल ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है। मनोयन पर समाज के वरिष्ठ जन निवर्तमान सरपंच योगेश कुमार शर्मा, समाज सेवी सौरभ समाधिया, मयंक पुजारी, गौरव शर्मा, अंकेश शर्मा, अक्को शर्मा, डिंपल व्यास, विक्की उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुनील पंडित, पंकज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।