गंगापुर सिटी। नगर परिषद उपसभापति दीपक सिंघल ने श्री गोपाल गौशाला दशहरा मैदान में गायों को हरा चारा खिलाया। सिंघल ने कहा की गाय भारत देश की धरोहर है। कोरोना महामारी संकट में शहर में विचरण करने वाली गायों के लिए खाने की समस्या पैदा हो गई है। इसलिए सभी लोगों को अपने आसपास की गायों को हरा चारा की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही मूक प्राणियों को खाना, दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। हम सभी इसके लिए कृत संकल्पित हैं।
उपसभापति सिंहल ने भोमिया जी का बाग में श्याम प्रेमियों द्वारा जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही रसोई का निरीक्षण किया। साथ ही नरूका पेट्रोल पंप पर चलाई जा रही रसोई का निरीक्षण किया। वहां खाना खाकर चेक किया और कहा कि दोनों जगह निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है तथा जरूरतमंदों को घर जैसा खाना खिलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, विष्णु ट्रांसपोर्ट, नंदकिशोर धौलेट, नरदेव गुप्ता, पुरुषोत्तम टल्लन, नवीन आरओ, दीपक नरूका, अनुज जैन, विजय गोयल आदि मौजूद थे।