200 वाहनों को किया सैनेटाइज, लोगों को किये मास्क वितरण

वाहनों को सेनेटाइज करते पुलिसकर्मी व मानव सेवा संस्थान सदस्य।

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में वाहन चालकों एवं आमजन को सुरक्षित करने के लिए मानव सेवा संस्थान द्वारा वाहन सैनिटाइजेशन एवं मास्क वितरण अभियान उदेई मोड़ पर चलाया गया।
मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया मास्क वितरण अभियान के साथ-साथ उदेई मोड़ पुलिस चौकी पर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को सेनेटाईज किया। अभियान में आने-जाने वाले करीब 200 वाहनों को सैनिटाइजर किया। वाहन चालकों ंके साथ राहगीरों को करीब 300 मास्क वितरित किए।
यातायात प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने वाहन चालकों को मास्क पहनकर वाहन चलाने एवं सभी सरकारी नियमों का पालन करने की हिदायत दी। मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका ने बताया कि मास्क वितरण अभियान के बाद दाना-पानी परींडा अभियान चलाकर प्रमुख स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे। ये परिंडे एकदम अलग प्रकार के होंगे, जिनमें पानी के साथ-साथ दाना रखने का स्थान भी होगा, इसलिए संस्थान ने इनको दाना-पानी परिंडा नाम दिया है।
कौशल बौहरा ने कहा की श्रमिक ट्रेनों पर पानी की व्यवस्था नगरपरिषद द्वारा की जा रही हैं। जिसकी व्यवस्था में संस्थान के सदस्यों द्वारा सहयोग किया जावेगा। अभियान में मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपकसिंह नरूका, उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर, कोषाध्यक्ष शिवचरण बीओबी, यातायात प्रभारी योगेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र मीणा, कौशल बोहरा, सुशील दीक्षित, विजय गोयल, सोनू रावत, प्रमोद मोदी, नगर परिषद से रामरूप मीना, एएसआई भागवत सिंह आदि ने सहयोग किया।