गंगापुरसिटी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महानंदपुर ड्योडा में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य रजनीश अवस्थी ने सभी शिक्षकों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का आचरण, शिक्षा, संस्कार व व्यवहार छात्रों के लिए अनुकरणीय होता है। इसलिए उन्हें ब्रह्मा, विष्णु व शिव के रूप में माना जाता है। जिस प्रकार ब्रह्मा निर्माण, विष्णु पोषण व महेश संहार करते हैं। उसी प्रकार गुरू शिष्य के व्यक्तित्व का निर्माण, ज्ञान का सदुपयोग व विकारों का नाश कर शिष्य को मानव जीवन के उद्देश्य पूर्ण करने में समर्थ बनाता है। समाज में गुरू की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान विद्यालय के ओमप्रकाश मीना, निर्मला बाई मीना, हरमन्ती बाई मीना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, फैयाज अहमद, कमलेश चंद शर्मा, रमेशचंद माली, हरिओम मीना, रवि कुमार शर्मा, संजय मीना, नाहरसिंह मीना, गिरीश कुमार धाकड़ व बच्चू सिंह मीना उपस्थित थे।
Related Articles
पेयजल समस्या को लेकर भाजयुमो का मौन जुलूस 16 को
गंगापुरसिटी। क्षेत्र में कई दिनों से व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को मौन जुलूस निकाला जाएगा। भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित ने बताया कि […]
विधायक रामकेश मीना करेंगे डी.एस. साइंस अकेडमी में ‘ऑनलाइन डिजिटल स्ट्डी स्टूडियो’ का उद्घाटन
गंगापुर सिटी। डी. एस. साइंस अकेडमी में संभाग (जिला-सवाई माधेपुर, करौली, भरतपुर, धैलपुर) के सम्भवतया प्रथम अत्याधुनिक तकनीक से लैस बने ‘ऑनलाइन डिजिटल स्ट्डी स्टूडियो’ का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामकेश मीना शुक्रवार को करेंगे। गौरतलब […]
National Lok Adalat में प्रकरणों का हुआ निस्तारण
-चार बैंचों का किया गठनगंगापुरसिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुरसिटी की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। […]