गंगापुरसिटी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर लोको रनिंग स्टाफ की ओर से लॉबी पर भूख हड़ताल (हंगर फास्ट) की गई। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भूख हड़ताल (हंगर फास्ट) में लोको रनिंग स्टाफ शामिल रहा। शाखा सचिव पपेन्द्र शर्मा व शाखा अध्यक्ष हेमपाल सिंह लोधी ने बताया कि 15 सूत्री मांगों को लेकर देश की सभी लॉबी पर हंगर फास्ट का आयोजन किया गया। जोनल उपाध्यक्ष एम. के. शर्मा ने बताया कि रनिंग स्टाफ के रात्रि भत्ता की सीलिंग 43600 से हटा कर भत्ता जल्द शुरू किया जाए। गार्ड काउंसलिंग जोनल अध्यक्ष डी. के. शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली का प्रस्ताव सरकार को जल्द ही लाना होगा, नहीं तो केन्द्रीय कर्मचारी लामबंद होकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यूथ विंग शाखा अध्यक्ष कमलेश झोपडा ने सहायक लोको पायलट को जोखिम भत्ता देने, निजीकरण को बंद करने और सहायक लोको पायलट को लेबल-5 में शामिल करने की मांग की। संचालन धीरज दीक्षित ने किया। डॉ. सत्यवीर डूडी ने ज्यूस पिला कर हंगर फास्ट को समाप्त कराया। हंगर फास्ट में राजेन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, पूरण सिंह, सुभाष सैनी, ओमवीर गुर्जर, विनोद शर्मा, महाराज सिंह सैनी, रामदास मीणा, योगेश गुप्ता सोमेंद्र, लोकेश जैन, खुशीराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हेमन्त मीणा, नवनीत अलंकार, दीनदयाल पारेता, हरगोविंद सैनी, हेमराज मीणा, भवानी सिंह के, उस्मान खान, सूरजपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, दीवान सिंह गुर्जर, मनीष शर्मा आदि रनिंग स्टाफ शामिल रहे।
Related Articles
Physiotherapy Camp: भारत विकास परिषद कुशालगढ़़ ने लगाया शिविर, 48 व्यक्ति हुए लाभान्वित
गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से बुधवार को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया।लोहिया मील स्थित डीसी फिजियो केयर सेन्टर पर आयोजित शिविर में 48 व्यक्तियों […]
अनदेखी: खुले कुएं में गिरने से गौवंश घायल
गंगापुरसिटी। शहर के वार्ड 8 स्थित पंचमुखी बालाजी के पास शुक्रवार को खुले कुएं में गिरने से गौवंश चोटिल हो गया। गौ सेवकों वे नगर परिषद की जेसीबी के माध्यम से गौवंश को कुएं से […]
चिकित्सा विभाग टीम ने की फोगिंग
गंगापुरसिटी। मलेरिया व डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र मेंफोगिंग की जा रही है। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एल. मीना के निर्देशन में […]