गंगापुरसिटी। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्न क्षेत्र में निराश्रित व्यक्तियों को भोजन खिलाया गया। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में सेवाभाव हमेशा से सर्वोपरि रहा है। इसी भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। नगरपरिषद सभापति शिवरतन गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे सप्ताह इस प्रकार के अनेक कार्य किए जाएंगे। निराश्रितों को भोजन कराने का कार्य पुण्यार्थ कार्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, महामंत्री गोपाल धामोनिया, अशोक कमालपुरा, मिथलेश व्यास, एडवोकेट नवीन शर्मा, पूर्व उपसभापति दीपक सिंहल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
काजी कॉलोनी: बारिश का पानी भराव से नुकसान का अंदेशा
गंगापुरसिटी। वार्ड 50 स्थित कॉजी कॉलोनी में बारिश के पानी के भराव से मकानों में नुकसान का अंदेशा बना हुआ है। समस्या से परेशान कॉलोनी के नागरिकों ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली […]
शिक्षक दिवस: जीपीएस में विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन
गंगापुर सिटी। गायत्री पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा माय फेवरेट टीचर पर निबंध लिखना, ग्रीटिंग कार्ड मैकिंग कॉम्पीशन, अपने प्रिय […]
लॉयन्स क्लब सार्थक ने चर्च ग्राउंड में की नि:शुल्क RO जल सेवा शुरू
GANGAPUR CITY. लॉयन्स क्लब सार्थक (LIONS CLUB SARTHAK) ने बुधवार से नि:शुल्क आरओ जल सेवा चर्च ग्राउंड में टंकी के पास शुरू की है। लॉयन्स क्लब सार्थक के सभी सदस्य सुबह 6 बजे इस सेवा […]