गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड की बैठक उदेई मोड स्थित सेवा सदन पर अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ‘सैमरदाÓ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं की मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार 30 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला मंडल की ओर से प्रतियोगिताओं की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ‘सैमरदाÓ व महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Related Articles
हेमंत कुमार शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यालय में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री गंगापुर सिटी शहर के ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय जयपुर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश […]
लॉयन्स क्लब सार्थक का शपथ ग्रहण समारोह 2 अगस्त को
प्रान्तपाल ओ. पी. गग्गर होंगे मुख्य अतिथि -तैयारियों को लेकर बैठक में की चर्चा गंगापुर सिटी में लॉयन्स क्लब सार्थक का शपथ ग्रहण समारोह 2 अगस्त को होटल पर्ल रिसोर्ट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में […]
डी.एस. साईंस अकेडमी में हो रहा है प्रतिभाओं का सम्मान
गंगापुर सिटी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2020 में 90 प्रतिशत व 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले करौली व सवाई माधोपुर जिले के विद्यार्थियों का स्थानीय नसिया कॉलोनी स्थित डी.एस. साईंस अकेडमी प्रांगण में शिक्षक दिवस […]