करौली। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिंगार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन भेज कर दीपावली बोनस एवं मध्यावधि अवकाश यथा समय घोषित करवाने की मांग की है। संगठन के करौली जिला अध्यक्ष रूपसिंह गोरेहार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदयसिंह डिंगार ने ज्ञापन में दीपावली के पर्व पर सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की परंपरा के अनुसार इस वर्ष गत वर्ष से दुगुना बोनस इसी माह अक्टूबर के अन्त तक दिलवाने की मांग की है। साथ ही समग्र शिक्षक संघ द्वारा यह भी मांग की गई है कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा एवं प्लेसमेंट कार्मिकों को भी दीपावली के पर्व पर बोनस दिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने सरकारी स्कूलों में दीपावली पर्व का अवकाश 25 अक्टूबर से 06 नवंबर तक घोषित करने की मांग की है। इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्य शासन सचिव, अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव समेत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Related Articles
सेवानिवृति पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का किया अभिनंदन
करौली। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीणा के सेवानिवृत्त होने पर राजस्थान समग्र शिक्षक संघ करौली के पदाधिकारियों के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला मंत्री मदन मोहन तिवारी ने बताया […]
विश्व आदिवासी दिवस: एकजुटता और समाज उत्थान का दिया संदेश
करौली। राजस्थान आदिवासी मीणा विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को मीणा धर्मशाला सपोटरा में हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष देवीलाल लोकेश नगर ने बताया कि तहसील स्तरीय विश्व […]
चिकित्सा विभाग: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 10 को
करौली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन 10 अगस्त को चिकित्सा संस्थानो पर किया जाएगा। इसके तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]