अग्रवाल महिला सेवा समिति: प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से 28 सितम्बर को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रंगोली मांडना, मेहन्दी व चम्मच दौड़ प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मेहन्दी की संयोजक पिंकी गुप्ता और सुमन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 40 महिलाएं और जूनियर वर्ग में 20 महिलाओं ने भाग लिया। निर्णायक विनीता अग्रवाल, रीना बंसल और पुष्पा गर्ग थी। प्रथम स्थान अंकिता गुप्ता, द्वितीय स्थान अंकिता सिंघल ने हासिल किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कनिका सिंघल और द्वितीय स्थान विनी का बंसल को मिला। रंगोली की संयोजक अनीता पंसारी, सरिता बजाज, मांडना प्रतियोगिता की संयोजक मधु भंडारी व उर्मिला मित्तल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 20 बच्चियों ने और मांडना प्रतियोगिता में 30 महिलाओं ने भाग लिया। रंगोली में प्रथम उषा गुप्ता और द्वितीय स्थान पायल गुप्ता ने हासिल किया। मांडना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता गर्ग और द्वितीय स्थान नीतू गुप्ता ने हासिल किया। रंगोली और मांडना प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती माया गुप्ता, राजेश मित्तल और ममता अग्रवाल थी। चम्मच दौड़ की संयोजक सुनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान सीमा गुप्ता और द्वितीय स्थान तमन्ना गर्ग ने हासिल किया। महामंत्री वंदना गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश मित्तल, प्रचार मंत्री अंजू मालधनी, सहमंत्री पुष्पा आर्य, माया गुप्ता, गीता गर्ग आदि मौजूद थी।

READ MORE: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसा

अग्र डांडिया महोत्सव एक को
अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि 1 अक्टूबर को अग्रवाल कन्या कॉलेज में आयोजित होने वाले अग्र डांडिया महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम संयोजक संजना मित्तल और आशा सिंघल ने बताया कि 1 अक्टूबर को कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। कूपन के आधार पर एन्ट्री मिलेगी, जिसमें कपल और उनके बच्चे शामिल है। वेस्ट ड्रेस कपल अवार्ड, बेस्ट कपल डांस अवॉर्ड, बेस्ट किड्स डांस अवॉर्ड, बेस्ट महिला डांस अवॉर्ड दिए जाएंगे। साथ ही कई लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी रहेगा। डांडिया प्रोग्राम में बंपर प्राइस भी रखा गया है। मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा अग्रवाल धर्मपत्नी शिवरतन अग्रवाल सभापति रहेगी। विशिष्ट अतिथि उषा अग्रवाल धर्मपत्नी वीरेंद्र अग्रवाल मनोनीत पार्षद, गायत्री सिंघल धर्मपत्नी विजेन्द्र सिंघल, इंदु गर्ग धर्मपत्नी सूरज गर्ग नवीन स्कूल उपस्थित रहेंगी।
यह प्रतियोगिताएं भी होंगी
इसी प्रकार 5 अक्टूबर को कुर्सी दौड़ की संयोजक गायत्री और जलेबी कूद की संयोजक लक्ष्मी गुप्ता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की संयोजक पुष्पा गर्ग रहेंगी। प्रतियोगिता अग्रवाल धर्मशाला में होगी। इन सभी प्रतियोगिताओं की संरक्षक सरोज गर्ग और मंजू मंगलम रहेंगी।