Agrasen Jayanti Mahotsav का हुआ आगाज: प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, 1 अक्टूबर को होगा डांडिया

गंगापुर सिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा रेखा गर्ग की अध्यक्षता में 26 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाल में बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सोनिया गुप्ता और विशिष्ट अतिथि साक्षी अग्रवाल द्वारा अग्रसेन महाराज के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक आशा सिंघल ने बताया कि अतिथियों का सम्मान पदाधिकारियों ने किया। समाज की बालिकाओं ने घूमर राधा क्यों न जले…, चुंदड़ी जयपुर से मंगवाई…, बनठन चली में तो…, बावन गज का घूंघट…, इतनी सी हंसी इतनी सी खुशी… आदि गानों पर नृत्य किया गया। कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बीच-बीच में कई प्रश्न-उत्तर भी किए गए। सही उत्तर बताने वाली महिलाओं को उपहार दिया गया। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि की ओर से सांत्वना पुरस्कार और अग्रवाल महिला मंडल की ओर से सांत्वना पुरस्कार भेंट किया गया।
इस अवसर पर समिति की ओर से उपाध्यक्ष राजेश मित्तल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष समिति की ओर से दिया जाता है। मंच संचालन सुनीता अग्रवाल, मंजू मंगलम् व सरोज गर्ग ने किया।

READ MORE: सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें…

28 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली मांडने की प्रतियोगिता रखी गई है। रंगोली मांडने की संयोजक अनीता पंसारी और मधु भंडारी ने बताया कि रंगोली मांडने में जो भी सामान यूज़ किया जाएगा वह प्रतिभागी स्वयं अपने घर से लेकर आएंगे। मेहंदी की प्रतियोगिता की संयोजक पिंकी गुप्ता और सुमन गुप्ता रहेंगी। मेहंदी स्वयं प्रतिभागी को लेकर आनी होगी। चम्मच दौड़ की संयोजक सुनीता गुप्ता और गायत्री गर्ग रहेंगी। यह प्रतियोगिताएं अग्रवाल धर्मशाला में ही होगी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति का अगला प्रोग्राम 1 अक्टूबर को अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में अग्र डांडिया महोत्सव होगा। डांडिया महोत्सव की तैयारियां बहुत ही जोर शोर से चल रही है। मंडल द्वारा यह एक अनूठा प्रोग्राम अग्रवाल समाज में होगा। कार्यक्रम संयोजक संजना मित्तल और आशा सिंघल ने बताया कि 1 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक डांडिया होगा। विशेष आकर्षण में बेस्ट ड्रेस कपल अवार्ड, बेस्ट कपल डांस अवॉर्ड, बेस्ट किड्स डांस अवॉर्ड, बेस्ट महिला डांस अवॉर्ड दिए जाएंगे। साथ ही कई लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे। आकर्षण सेल्फी प्ॉाइंट रहेगा।
कार्यक्रम में एंट्री कूपन के द्वारा रखी गई है। कूपन 500 रुपए का निर्धारित किया हुआ है, जिसमें कपल और उनके बच्चे शामिल है। खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है।
डांडिया कूपन गंगापुर इलेक्ट्रॉनिक्स नया बाजार, गर्ग हॉस्पिटल, सपना ब्यूटी पार्लर मुनीम पाड़ा, लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर उदेई मोड मंगलम होटल के पास, भगत जी की दुकान खारी बाजार, अनीता पंसारी मिलेंगे। डांडिया कार्यक्रम में बंपर ईनाम भी रखा गया है।

READ MORE: डॉ. सूरज सिंह नेगी को मिलेगा हिन्दी भाषा विभूषण सम्मान 2021

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सभापति शिवरतन अग्रवाल की पत्नी श्रीमती रेखा अग्रवाल रहेंगी। विशिष्ट अतिथि ऊषा अग्रवाल धर्मपत्नी वीरेंद्र अग्रवाल मनोनीत पार्षद, गायत्री सिंघल धर्मपत्नी श्री वीरेंद्र कुमार, श्रीमती इंदु गर्ग धर्मपत्नी सूरज प्रसाद गर्ग नवीन स्कूल होंगी।
5 अक्टूबर को कुर्सी दौड़ की संयोजक गायत्री और जलेबी कूद की संयोजक लक्ष्मी गुप्ता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की संयोजक पुष्पा गर्ग रहेंगी। प्रतियोगिता अग्रवाल धर्मशाला में ही रखी जाएगी। इन सभी प्रतियोगिताओं की संरक्षक सरोज गर्ग और मंजू मंगलम रहेंगी। सांस्कृतिक प्रोग्राम में महिला समिति की महामंत्री वंदना गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश मित्तल, प्रचार मंत्री अंजू मालधनी, सहमंत्री पुष्पा आर्य, माया गुप्ता, गीता गर्ग, शारदा आर्य, मंजू सिंघल, पिंकी गुप्ता, संजना गुप्ता, माया जिंदल, हेमलता अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, अनीता मित्तल, आशा सिंघल, मंजू मंगलम्, लक्ष्मी गुप्ता, पुष्पा गर्ग, राजेश मित्तल, पुष्पा आर्य, चंचल देवी, मीनाक्षी गोयल, अनीता पंसारी, उर्मिला मित्तल, गायत्री गर्ग, सरिता अग्रवाल, सुमन गुप्ता, सुनीता अग्रवाल और मीना गोयल इत्यादि महिलाएं उपस्थित थी।