डॉ. सूरज सिंह नेगी को मिलेगा हिन्दी भाषा विभूषण सम्मान 2021

सवाई माधोपुर। साहित्य और विषेषकर हिन्दी भाषा के उन्नयन को समर्पित डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को हिन्दी भाषा विभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह घोषणा 14 सितम्बर 2021 को हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजन समिति साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा द्वारा की गई।
डॉ. नेगी राजकीय कार्याे के निर्वहन के साथ ही फुर्सत के क्षणों में वह अपना अधिकांश समय साहित्य को देते हैं। डॉ. नेगी को श्री चन्द्रपाल शर्मा ‘रसिक हाथरसी‘ स्मृति साहित्य पुरस्कार – 2021 से, पं. हरप्रसाद पाठक -स्मृति बाल पुरूस्कार समिति मथुरा द्वारा भी सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान उनके नवीनतम प्रकाशिात उपन्यास ‘ये कैसा रिश्ता‘ के लिए दिया गया है। इसके अतिरिक्त साहित्य साधना के लिए डॉ नेगी को कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

READ MORE: Lions Club Garima: फार्मासिस्टों का किया सम्मान, बताया महत्व

डॉ नेगी की प्रकाशित हो चुकी हैं अनेक रचनायेंः- डॉ. सूरज सिंह नेगी की अब तक एक कहानी संग्रह- ‘‘पापा फिर कब आओगे‘‘ के अलावा चार उपन्यास- रिश्तांे की ऑच, वसीयत, नियति चक्र, ये कैसा रिश्ता प्रकाशित हो चुके हैं। ‘रिश्तों की आंच’ का उर्दू भाषा एवं नियति चक्र का राजस्थानी में अनुवाद हो चुका हैं। ये कैसा रिश्ता उपन्यास का गुजराती एवं मराठी भाषा में अनुवाद का कार्य चल रहा हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. नेगी पिछले 3-4 सालों से लुप्त होती पाती लेखन विद्या को पुनर्जीवित करने की मुहिम में जुटे हैं जिसमें उनकी पत्नी डॉ. मीना सिरोला एसोसिएट प्रोफेसर वनस्थली विद्यापीठ साथ दे रही हैं। नेगी दम्पति की पाती लेखन मुहिम में देश-विदेश के 6000 से भी अधिक स्कूली बच्चे एवं 400 से अधिक साहित्यकार – लेखक जुड चुके हैं। अब तक पाती लेखन विधा पर 6 पुस्तकें – ‘मॉ की पाती बेटी को‘, ‘पत्र पिता के‘, ‘बच्चो के पत्र‘, ‘एक पाती मीत को‘, ‘प्रकृति की पुकार‘, पाती शिक्षक को‘ शीर्षक से पुस्तकें सम्पादन कर प्रकाषित हो चुकी है, इन पुस्तकों में 550 से अधिक पत्रों को सम्मिलित किया गया हैं।

READ MORE: REET EXAM का मिले ड्यूटी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्मिकों ने सौंपे ज्ञापन

विश्वविद्यालयों में हो रहा है शोध कार्य:- डॉ. नेगी की रचनाओं को केन्द्र में रखकर अनेक शोधार्थी शोध कार्य भी कर रहे हैं। इनकी रचनाओं के आधार पर अनेक राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में शोध आलेख भी प्रकाशित हो चुके हैं।
शिक्षा में नवाचारों के साथ प्रयोगः- डॉ. नेगी शिक्षा में नवाचारांे के लिए भी जाने जाते हैं। जहॉ भी पदस्थापन होता हैं वहॉ स्कूली बच्चों के साथ अनेक नवाचार कर चुके हैं जिनमे, ‘स्टार ऑफ द स्कूल- स्टार ऑफ क्लास, आओ पेड गोद लें, मेरा कोना सबसे अच्छा, इनसे मिलिए- इनको जानिए, आओ लेख सुधारे आदि बेहद पसंद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों को साहित्य पठन-लेखन, शिल्पकला, चित्रकला के लिए भी लगातार प्रेरित कर रहे हैं।