विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-डी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन जोन-डी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय (बंटू नेता) की अनुशंसा पर गंगापुर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व कुहू इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक हेमन्त शर्मा को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-डी का प्रदेश महामंत्री व महूकलां ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने पर गंगापुर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्यजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए शाुभकामनाएं प्रेषित की है।
समाज प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा ने बताया कि समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा समाजिक गतिविधियों में पूर्णरूपेण सहभागिता निभाते हैं। शर्मा पिछले 12 वर्षों से समाज के संगठन चाणक्य परिवार के कार्यक्रमों का समन्वयक के रूप में कार्य करके सफल संचालन कर रहे हैं। साथ ही गंगापुर ब्राह्मण समाज मे पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में दूसरी बार अध्यक्ष पद पर रहकर समाज हित मे कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में महूकलां ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा भी लम्बे समय से सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता निभाने में अग्रणी हैं व पूर्व में सर्व ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष रह चुके हंै।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेश चन्द शर्मा, श्याम सेवा, देवेन्द्र पाठक, रमेश खादी, महेंद्र लोढ़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविन्द पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जैमिनी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा, महामंत्री शारदा शर्मा, राधा दीक्षित, सर्व ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ऋषि शर्मा महूकलां, डॉ निर्मल, समाज महामंत्री नरेश शर्मा कम्पाण्डर, गोविन्द पाराशर महूकलां, गोपाल पार्थ रीजेंसी, दिलीप तिवाड़ी, विष्णु गुरुजी, महेश शर्मा और समाज के अन्य ब्रह्मजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुये इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इनसे भविष्य में समाज हित मे अनुकूल निर्णय लेने व पद के अनुरूप जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आशा व्यक्त की है।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…