Ayodhya Ram Mandir: राम की पुजारी नहीं व्यापारी है भाजपा: प्रमोद तिवारी

Ayodhya Ram Mandir: प्रयागराज में कहा- राम मंदिर का श्रेय लेना चाहती है भाजपा

प्रयागराज। राज्य सभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) पर भाजपा पर तंज कसा है। सिविल लाइंस के एलगिन रोड स्थित आवास पर एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा का कोई इरादा नहीं था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण हुआ है। प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर का शिलान्यास स्थानीय पुरोहितों से कराने की बात कही। वहीं पीएम मोदी के जाने पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजनीतिक दल से जुड़ा होता है।

Ayodhya Ram Mandir

प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है। इस दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे सवाल पर सपा कांग्रेस में बढ़ रही तलखियो को लेकर प्रमोद तिवारी ने खारिज करते हुए कहा कि सपा कांग्रेस में दूरियां नहीं नजदीकियां बढ़ी है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जल्द ही सीटों के बटवारे पर भी साझा बातचीत इंडिया गठबंधन की होगी।

READ MORE: अटल जयंती: सीएम योगी ने Mathura-Vrindavan Helicopter Service की शुरुआत की

वहीं इंडिया एलायंस के पीएम चेहरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्द में कहा कि हम चुनाव परिणाम के बाद सर्व सम्मति से इस पर फैसला करेंगे। इससे पूर्व प्रमोद तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

इस मौके पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, गौरव पांडेय, उदय यादव साहित आदि लोग मौजूद रहे।