MP Cabinet: एमपी मंत्रीमंडल विस्तार: 18 केबिनेट, 10 राज्य मंत्री ने मंत्री पद की शपथ ली

कैबिनेट मंत्री-संपतिया उइके।

MP Cabinet

MP Cabinet: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने 13 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ली। 25 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें से 18 विधायक को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

MP Cabinet

सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय के साथ 4 अन्य विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल राजभवन में मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह के बाद कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने पद की शपथ ली।

MP Cabinet

इसके बाद नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली। संपतिया उईके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।

READ MORE: केरल में कोरोना: 24 घंटे में 376 नए केस, 5 दिन में 8 लोगों की मौत

वहीं राज्य मंत्री के रूप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल के बाद नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में शिवराज सरकार के 6 मंत्रियों को ही जगह मिली जबकि 10 मंत्रियों को मौका नहीं मिल सका।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को.. कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, राज्य मंत्री.. सबको हृदय से बधाई देता हूं। शुभकामनाएं देता हूं। वे अपनी संपूर्ण क्षमताओं के साथ पूरी निष्ठा और लगन से प्रदेश की जनता की सेवा का एक नया इतिहास रचेंगे। बहुत बहुत शुभकामनाएं।