Two yards Distance-Mask Required- केरल में कोरोना: 24 घंटे में 376 नए केस, 5 दिन में 8 लोगों की मौत

बढ़ती कलम अपील: दो गज दूरी-मास्क जरुरी (Two yards distance-mask required)

Two yards Distance-Mask Required: नई दिल्ली। कोरोना धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। देशभर में 24 घंटे में कोरोना के 628 मामले सामने आए हैं। इसमें से आधे से ज्यादा केस केरल राज्य के हैं।

केरल में 24 घंटे में 376 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई है। इनमें 6 केस नए वैरिएंट के हैं। राज्य में पिछले 5 दिन में 8 मरीजों की मौत हुई है। केरल के बाद कर्नाटक में 24 घंटे में 106 केस और महाराष्ट्र में 50 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे भी कोरोना संक्रमित हैं।

READ MORE: Ayodhya Ram Mandir: राम की पुजारी नहीं व्यापारी है भाजपा: प्रमोद तिवारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए वैरिएंट के देश में 63 मामले मिले हैं। गोवा में 34, महाराष्ट्र में 9 और कर्नाटक में 8 मामले नए वैरिएंट के हैं। देश में कुल एक्टिव केसेज की संख्या 4 हजार 54 हो गई है। 24 घंटे में 315 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। अकेले केरल में 247 लोग ठीक हुए हैं।

Two yards Distance-Mask Required

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने 22 दिसंबर को कहा था कि राज्य में नवंबर से कोविड केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां टेस्टिंग बाकी राज्यों से ज्यादा हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 को लेकर कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है।