भाजपा: कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक चर्चा

वजीरपुर। भाजपा मंडल वजीरपुर की कार्यसमिति की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दामोदर शर्मा, युवा जिला संयोजक उदयसिंह गुर्जर व सिकन्दर सूफी रहे। मुख्य वक्ता मानसिंह गुर्जर ने संगठन संरचना, मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केन्द्र संयोजकों की सूची आदि विषय को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने सेवा एवं संगठन के कार्य, वृक्षारोपण, टीकाकरण, रक्तदान, मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अशोक शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री अखिलेश शर्मा, मंडल महामंत्री रामसहाय मीणा, अनूप मीणा, लोकेश अग्रवाल, शिव सिंह मीणा, देवी सिंह चौधरी, महाराज सिंह चौधरी, राजेंद्र जाट, भरती जाटव, जुगल शर्मा, बृजलाल मीणा, पवन शर्मा, राजेंद्र जैन, पुरषोत्तम शर्मा, डॉ. माहिर आजाद, कृष्ण विहारी शर्मा, रमेश शर्मा, नेमी चंद डायरेक्टर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।