भाजपाईयों ने मनाई अटल की जयंती सुशासन के रूप में

गंगापुर सिटी। ईदगाह स्थित सोनी मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय राजनीति के पुरोधा, ओजस्वी वक्ता, हमारे पथ प्रदर्शक, भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढम सहप्रभारी पंचायत राज चुनाव भरतपुर संभाग, अध्यक्षता भरतलाल मथुरिया जिला अध्यक्ष भाजपा सवाई माधोपुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे।
जिला अध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने कहा की भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जो भी बोलते थे, विपक्ष भी उन पर आँखमूंद कर विश्वास किया करता था। लेकिन वर्तमान की राजनीति में यह सब अब धुँधला-धुँधला सा नजऱ आने लगा है।
मंच संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया। मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन, राजेन्द्र शेखपुरा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल, जिला मंत्री मुकेश सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश सोनी, जमनालाल वैष्णव, गिरधारी सोनी, मिथलेश व्यास आदि मौजूद थे।