India Budget 2021: डीजल पर 4 रुपये बढ़ाया कृषि सेस, जानें क्या होगा असर?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में यूनियन बजट पेश किया। कोरोना काल के पहले बजट पर सबकी निगाहें बनी रही। निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरा बजट करते हुए आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी है। सरकार ने इस बार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया।
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर रखी है। इस बीच इस साल के बजट से ग्राहकों को एक ओर बड़ा झटका लगा है। अब बजट 2021 में लिए गए फैसले ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है। अतिरिक्त टैक्स की वजह से पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी हो सकती है। डीजल पर 4 रूपये और पेट्रोल पर 2.5 रूपये का सेस लगाया गया है। डीजल पर अगर सेस लगता है तो किसानों को भी नुकसान होगा। जाहिर है कि सेस लगने का ग्राहकों पर ज्यादा असर नहीं होगा।
इस बजट में मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटा दी गई है। इसके चलते मोबाइल फोन महंगा हो जाएगा। मोबाइल फोन के साथ चार्ज भी महंगे हो जाएंगे। बजट में ऐलान किया गया है कि पेंशन से होने वाली आय पर कोई टैक्स नहीं लग सकेगा। होम लोन पर मिलने वाली छूट को 2022 तक बरकरार रखने की घोषणा की गई है। सस्ते घरों पर 1.5 लाख रूपये तक का कर्ज ब्याज मुक्त होगा। स्टार्टअप्स के लिए टैक्स छूट की सीमा एक साल और बढ़ाई गई है।