Budget 2021: सस्ते घरों पर 1.5 लाख रूपये तक का कर्ज ब्याज मुक्त

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पेश किया है। कोरोना संकट के बाद पहली बार पेश किए गए बजट पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। टैक्स से लेकर रोजगार हर मोर्चे पर देश को इस बजट से काफी उम्मीदें रहीं। निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरा बजट करते हुए आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है।
मोदी सरकार के इस बजट में मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटाई गई है। इससे मोबाइल महंगे होंगे। मोबाइल फोन के साथ चार्ज भी महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा कॉटन पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी बढ़ाई गई है। इस कारण कपड़ों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला। कुछ ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इससे इलेक्ट्रोनिक सामनों की कीमतों पर असर पड़ेगा। सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे ज्वैलरी की कीमतों में कमी दर्ज हो सकेगी।

स्टील के बर्तनों के भी सस्ते होने की उम्मीद है। वित्तीय घाटा 6.8 फीसदी रखने की कोशिश है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2020-21 में इसके 9.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। सस्ते घरों पर 1.5 लाख रूपये तक का कर्ज ब्याज मुक्त होगा। स्टार्टअप्स के लिए टैक्स छूट की सीमा एक साल और बढ़ाई गई है। बजट में घोषणा की गई है कि पेंशन से होने वाली आय पर कोई टैक्स नहीं लग सकेगा। होम लोन पर मिलने वाली छूट को 2022 तक बरकरार रखने की घोषणा की गई है। सरकार ने इस बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी है। लेकिन 75 साल पार के लोगों को रियायत जरूर दी है।