क्या सीएम चेहरे के लिए अनीता भदेल पर बड़ा दाव खेल सकती है भाजपा

अजमेर दक्षिण से चौथी बार विधायक बनी भाजपा विधायक अनीता भदेल को भाजपा आलाकमान सीएम चेहरे के लिए राज्य की पहली अनुसूचित जाति महिला की घोषणा कर सकता है। छत्तीसगढ़ में एसटी और मध्यप्रदेश में ओबीसी समुदाय से मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में भदेल के मामले में एक तो दलित और और दूसरी महिला, यह उनके पक्ष को मजबूत करेगा।

भदेल वसुंधरा राजे की सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें पिछली वसुंधरा सरकार में बेस्ट विधायक का अवार्ड भी मिल चुका है। अनीता भदेल का परिवार राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़ा रहा है। यह भी अनीता भदेल के पक्ष को अधिक मजबूत करता है।

वसुंधरा की काट महिला मुख्यमंत्री!

माना जाता है कि भाजपा आलाकमान वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहता है। हालांकि पार्टी अभी भी वसुंधरा के सीएम फेस की रेस में होने से इनकार नहीं कर रही है। ऐसे में एक महिला को मुख्यमंत्री बनाने से वसुंधरा का पक्ष कमजोर हो जाएगा। इससे भाजपा एक तीर से दो लाभ हासिल कर सकती है। इसके अलावा भदेल की स्वच्छ छवि है जो उनकी दावेदारी को मजबूत करती है।