पार्षद ने स्वयं बनाए मास्क, किए लोगों को वितरित, वाहनों को किया सैनेटाइज

गंगापुर सिटी। पार्षद नीरज दीक्षित घर पर मास्क बनाते हुए।

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में वाहन चालकों को सुरक्षित करने के लिए शत्रुंजय मोटर्स ने उदेई मोड़ पर अभियान चलाकर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को सेनेटाईज किया।
शत्रुंजय मोटर्स के निदेशक रितेश पल्लीवाल ने दोपहर 4 बजे से अभियान चलाकर आने जाने वाले करीब 500 वाहनों को सेनेटाइज किया।
साथ ही इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने मास्क वितरण अभियान की शुरुआत की और सभी आने-जाने वाले वाहन चालकों को करीब 300 मास्क वितरण किए। दीक्षित ने बताया उन्होंने करीब 5000 मास्क वितरण करने का लक्ष्य रखा है।
इस मौके पर शत्रुंजय मोटर्स के निदेशक रितेश पल्लीवाल, भाजपा नेता सुशील दीक्षित, मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल, महेश अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
आपको बता दें कि पार्षद श्रीमती नीरज दीक्षित स्वयं घर पर ही मास्क बनाने का कार्य कर रही है, जो एक मानव सेवा की श्रेणी में आता है।