Delhi Police का दावा- Disha Ravi ने टेलीग्राम के जरिए ग्रेटा को भेजी थी Toolkit

22 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। किसान नेताओं से लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने दिशा की रिहाई की मांग की है। Toolkit case में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि Toolkit के जरिए डिजिटल स्ट्राइक की साजिश थी। दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनू ने टूलकिट बनाई थी। भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई।

Delhi police claims

टूलकिट केस (Toolkit case) की जांच में दिल्ली पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया पर खलबली मचाने की प्लानिंग थी। दिशा और उसके साथियों ने वर्चुअल मीटिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने दिशा पर देशद्रोह और साजिश रचने का आरोप हैं। पुलिस का आरोप है कि Disha ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और Toolkit डॉक्यूमेंट तैयार किया। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि टेलीग्राम के जरिए दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग को टेलीग्राम एप के जरिए टूलकिट भेजी थी। मकसद था कि भारत के दूतावास पर प्रदर्शन हो। दिशा रवि की गिरफ्तारी का कांग्रेस और किसान नेताओ ने विरोध किया है।

READ MORE: Toolkit Case: दिशा की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

Delhi police ने कहा है कि टूलकिट कांड से दिशा रवि का गहरा संबंध रहा है। Toolkit गलती से पब्लिश हो गया। खालिस्तानी संगठन पीजेएफ के साथ दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनू ने मीटिंग की थी। ग्रेटा थनबर्ग को Disha Ravi ने Toolkit भेजी थी। पुलिस ने कहा कि Toolkit के पीछे खालिस्तानी संगठन पीजेएफ का हाथ है।गणतंत्र दिवस को हिंसा के बाद सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई गई।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US