बजाजा ट्रस्ट की ओर से हुआ विशाल अन्नकूट प्रसादी का वितरण

गंगापुर सिटी। दीपावली के पावन पर्व पर यहां बजाजा मैरिज होम में बजाजा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को गोवर्धन के दिन अन्नकूट का विशाल आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे श्री कल्याण जी मंदिर मेें अन्नकूट का भोग लगाने के बाद अन्नकूट प्रसादी वितरण का कार्यक्रम चला। सभी को कतारबद्ध बिठाकर अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी (कडी, बाजरा व हरी सब्जी) का आनन्द लिया। वहीं दूसरी ओर प्रसादी वितरण काउण्टर पर खूब भीड़ लगी रही। सभी को प्रसादी दी गई। प्रसादी वितरण करने के लिए बजाजा ट्रस्ट की ओर से कार्यकर्ता लगा रखे थे। बजाजा ट्रस्ट अध्यक्ष गिरधारीलाल बंसल, मंत्री महेश कुमार खूंटामार, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द गुप्ता पट्टी वाले, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार गुप्ता सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता अन्नकूट वितरण की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे।
बजाजा ट्रस्ट मैरिज होम के बाहर भी लम्बी कतार लगी रही। पूरे रास्ते में जाम लग गया। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता लगे हुए थे।