धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज, बाजारों में रही रौनक, जमकर की खरीदारी

बर्तन, ज्वैलरी सहित अन्य सामानों की खरीद पर रहा जोर
गंगापुरसिटी।
धनतेरस के साथ ही मंगलवार को पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो गया। दीपावली के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर आकर्षक सजावट भी की। धनतेरस को शुभ मुहूर्त के चलते मंगलवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। महिला-पुरुषों ने आवश्यक सामग्री की खरीद की। ज्वैलरी शॉप व बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर दुकानदारी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने सोने-चांदी के जेवर, चांदी के कलदार, मूर्तियां सहित बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए भी दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी का शुभ माना जाता है। हालांकि दाम पिछले साल की तुलना में अधिक है, लेकिन लोग परम्परा के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।