मुख्यमंत्री बनने की खुशी: भाजपा नेता हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में की आतिशबाजी

गंगापुर सिटी। हाल ही राजस्थान प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का शुभ अवसर प्रदान किया है।

इसी के तहत भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश बहुमत दल के नेता के रूप में राजस्थान के भरतपुर संभाग में नदबई निवासी साधारण ब्राहम्मण परिवार के सदस्य, सांगानेर जयपुर के नवनिर्वाचित विधायक, अखिल विद्यार्थी परिषद से लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश स्तर पर महामंत्री के रूप में अपनी भूमिका को निष्ठापूर्वक निभाने वाले भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रूप में मनोनयन को लेकर ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी समस्त ब्रह्मजनों द्वारा समाज अध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता हेमंत शर्मा के नेतृत्व में लम्बे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर सामान्य ब्राह्मण परिवार से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद पर मनोनयन किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व प्रधानसेवक़ नरेंद्र भाई मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश नेतृत्व सी पी जोशी सहित समस्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों का आभार जताते हुए आतिशबाजी की गई।

इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की गई। उपस्थित समस्त ब्रह्मजनों द्वारा आगामी भविष्य में संपूर्ण प्रदेश की उन्नति एवं सर्वांगीण विकास हेतु नव गठित होने वाली प्रदेश सरकार पर विश्वास जताया गया।

समाजसेवी व विप्र फाउंडेशन युवा जिला महामंत्री धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जय परशुराम, जय जय परशुराम, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय उद्घोषों से कार्यक्रम स्थल गूंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर युगल किशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, डॉ एस एन शर्मा, समाज महामंत्री नरेश शर्मा, सुरेश चन्द शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, शेलेन्द्र शर्मा, डॉ. मुकेश व्यास, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, विष्णु गुरुजी, दिलीप तिवाडी, हरीओम शर्मा, जितेन्द्र उपाध्याय,कीर्ति शर्मा, गोविन्द पाराशर, राजेन्द्र सहजपुरा, कौशल शर्मा, कैलाश शर्मा, शिवचरण शर्मा, शुभम शर्मा, वीरू बजाज, दुर्गेश शर्मा, विजय बोहरा, दुर्गेश पाराशर, आकाश श्रीवास्तव सहित अनेक ब्रह्मजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बीएड की छात्रा ने की आत्महत्या: प्रेमी के सुसाइड करने से मानसिक अवसाद में थी छात्रा