बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित: SDM ने शहर का दौरा कर दिए निर्देश

गंगापुरसिटी। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मंगलवार को उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी ने शहर में कई स्थानों का दौरा कर जायजा लिया। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों को बारिश के पानी निकास की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने फव्वारा चौक, ट्रक यूनियन, सदर थाने के सामने की कॉलोनी, बायपास, काजी कॉलोनी, सालोदा मोड, तीन पुलिया व नसिया कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी भराव को लेकर नालों की स्थिति को देखा। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों को पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही कार्मिकों को नालों की निगरानी के लिए भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद एईएन पंकज, जेईएन नवीन, रामप्रकाश आदि साथ थे।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित
उपखंड अधिकारी कार्यालय में बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव व त्वरित सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बाढ़ से बचाव व त्वरित सहायता के लिए 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष 07463-234030 है। नियंत्रण कक्ष पर नियुक्ति कार्मिक बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित सूचना प्राप्त कर सम्बन्धि अधिकारी-कर्मचारी को अवगत कराएंगे। यहां कोरोना नियंत्रण कक्ष भी संचालित है।