चोरी का पूर्व विधायक ने लिया जायजा

गंगापुरसिटी। शहर की दोना पत्तल गली में चोरी की घटना के बाद पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने गोदाम मालिक दुकानदारों से चोरी से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही बताया कि शहर में लगातार एक के बाद एक चोरी की घटनाएं पुलिस की नाकामी को उजागर करती है। लगता है कि अपराधियों में पुलिस को कोई भय नहीं रह गया है। इस दौरान पूर्व विधायक गुर्जर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर चोरियों की वारदातों का खुलासा करने को कहा। पूर्व विधायक गुर्जर ने बताया कि शहर मेें कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। सुधार नहीं होने पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, विनोद अटल, घासीलाल आदि साथ थे।