गुुलकन्दी विद्यालय की बालिकाओं ने फहराया परचम

छात्रा श्रुति गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता

गंगापुर सिटी। गुलकन्दी देवी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, गंगापुर सिटी में राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा वर्ष 2019-20 विद्यार्थी कल्याण ट्रस्ट विद्याधर नगर जयपुर की ओर से आयोजित परीक्षा में छात्रा श्रुति गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता ने राज्य वरीयता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया है। बालिका को सम्मान के रूप में प्रतिभावान पदक, प्रमाण-पत्र एवं 15000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
छात्रा श्रुति गुप्ता के साथ ही विद्यालय के गौरव अंजनी वर्मा पुत्री दिनेश वर्मा, विराट महाजन पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता, कुनाल गर्ग पुत्र दिनेश कुमार गर्ग, वंशिका गर्ग पुत्री केशव कुमार गर्ग, खुशबू सिंहल पुत्री दिनेश कुमार सिंहल तथा शिवानी अग्रवाल पुत्री राजेन्द्र कुमार सिंहल को भी प्रतिभावान पदक, प्रमाण-पत्र एवं 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी विद्यालय के संस्था प्रधान जयसिंह लोधा ने दी। भैया बहिनों द्वारा कीर्तिमान सथापित करने पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।