खुशहाल परिवार पर मिला सास-बहू को सम्मान

121 सास-बहू हुई सम्मानित

जिला व तहसील अग्रवाल महिला मण्डल ने किया कार्यक्रम आयोजित

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला मण्डल और तहसील महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सास-बहू सम्मान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीताराम गुप्ता एडवोकेट रहे। अध्यक्षता अग्रवाल समाज की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गर्ग ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि की माँ गौमती देवी और उनकी पत्नी राधा गुप्ता ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बाल विकास समिति श्रीमती श्वेता गर्ग, सभापति शिवरतन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता यूटीआई, आशा सिंघल (कृष्णा मिल), इन्द्रा देवी ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं समस्त समाज के पदाधिकारियों द्वारा अग्रसेन जी महाराज और महालक्ष्मी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित करकी गई। अनुप्रिया द्वारा गणेश वंदना की गई।
121 सास-बहू की जोड़ी, जिसमें बहू ने अपनी सास को तिलक करके माला, शॉल पहनाकर और चरण स्पर्श किया। सासू माँ ने आशीर्वाद बतौर सुहाग का प्रतीक रखड़ी बहुओं को भेंट की।
जिला अग्रवाल महिला मंडल सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गर्ग ने बताया कि सास-बहू सम्मान का यह कार्यक्रम एकाकी परिवार एवं तलाक के बढ़ते मामलो के निवारण में एक छोटा कदम है। कार्यक्रम में टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने भी शिरकत की। कार्यक्रम मुख्य संयोजक सरोज गर्ग, रजनी सिंहलव पिंकी गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सीताराम गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सास और बहू के व्यवहार में मधुरता के संबंध होने से ही गृहस्थी की गाड़ी चलती है। जिस प्रकार गाड़ी के दो पहिये सही सलामत रहते हैं तभी गाड़ी आगे बढ़ती है, उसी प्रकार सास-बहू भी गृहस्थी के दो पहिये हैं।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला महामंत्री गोविन्द बरनाला, शिवरतन अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
सास-बहू की जोड़ी ने 10 साल तक एक साथ रहते हुए एक ही चूल्हे पर खाना बनाते हुए कैसे सुख-दुख में कैसे एक सूत्र में पिरोए रखा अपने परिवार को इस तरह के विचार भी रखे।
प्रदेशाध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में इस तरह के प्रोग्राम की मुहिम को चलाना है ताकि सास-बहू का मधुर रिश्ता जो कि एक परिपक्व परिवार के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रम से सास-बहू में सहयोग और सम्मान व सामंजस्य भावनाएं जागृत होगी। सास-बहू सम्मान कार्यक्रम में सुमन आर्य एण्ड ग्रुप, शालू एण्ड गु्रप, कृष्णा एण्ड ग्रुप में ममता मंगलम् द्वारा तलाक सास-बहू के मधुर रिश्ते को लेकर नाटक प्ले किए।

जिला अग्रवाल महिला मंडल व तहसील महिला मंडल तथा जिला महामंत्री रेनू आर्य, शकुन्तला गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोडी।
कार्यक्रम में तहसील महिला मण्डल अध्यक्ष रीना मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम् शकुन्तला गुप्ता, अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती संजना मित्तल, अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता आर्य एवं अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला महामंत्री गोविन्द बरनाला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता (रामू गुट्टा), अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष महेंद्र गर्ग, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र बुकसेलर, युवा संगठन अध्यक्ष दीपक गर्ग, अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधामोहन गुप्ता, उदेई मोड़ अध्यक्ष राजेन्द्र गैरई, मिर्जापुर अध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता सहित समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। मंच संचालन धर्मेन्द्र मित्तल व डॉ. निरमा सिंघल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला सेवा समिति, जिला महिला मंडल और तहसील महिला मंडल की सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुई।