श्री प्रकाश शर्मा बने मंडल सह सचिव

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गंगापुर सिटी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन लोको शाखा के अध्यक्ष सीनियर रेल्वे संस्थान के सचिव गंगापुर सिटी रेलवे के तेज तर्रार मजदूर नेता कॉमरेड श्री प्रकाश शर्मा को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव मुकेश गालव एवं मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने अपनी नवनिर्मित कार्यकारिणी में मंडल सह सचिव के पद पर लिए जाने की घोषणा की है।
श्री प्रकाश शर्मा को यूनियन की मंडल कार्य कारणी में मंडल सह सचिव के पद पर चुने जाने पर यहां कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई। बुधवार को स्थानीय पदाधिकारियों ने मंडल सचिव मंडल व अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, यातायात शाखा के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव हरिप्रसाद मीणा, कैरिज शाखा के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, इंजीनियरिंग शाखा के सचिव सुधींद्र मिल्की, अध्यक्ष हरकेश मीणा सहित सभी पदाधिकारियों ने श्री प्रकाश शर्मा को बधाई दी एवं खुशी जाहिर की।
उल्लेखनीय है कि गंगापुर सिटी रेलवे की ओर से कॉमरेड नरेंद्र जैन पहले से ही मंडल उपाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। अब श्री प्रकाश शर्मा को मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाने के बाद यहां लाल झंडे के मजदूर आंदोलन में और अधिक मजबूती आएगी।