नागेश भाजयुमो जिला सह संयोजक मनोनीत

गंगापुरसिटी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने भाजयुमो कार्यकारिणी में गंगापुरसिटी निवासी नागेश कुमार शर्मा को जिला सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया है। इससे पहले शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला सह संयोजक, तहसील संयोजक, कॉलेज इकाई सचिव व कॉलेज इकाई प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। शर्मा को भाजयुमो में दायित्व मिलने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा है कि नई नियुक्ति से मोर्चा के कार्यों को गति मिलेगी।