करौली अध्यक्ष पद पर नरेंद्र, उपाध्यक्ष पद पर शुभम महेरा मनोनीत

करौली। समता आंदोलन समिति के जिला अध्यक्ष तपन व्यास की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. एन. शर्मा व करौली जिला के संरक्षक सदस्यों की सहमति से जिला महासचिव पद पर कपिल पाराशर और साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष पद पर नरेंद्र राजोरिया निवासी शुक्ला कॉलोनी को मनोनीत किया है। उपाध्यक्ष पद पर शुभम महेरा निवासी चटीकना करौली और नगर सचिव पद पर कुलदीप पाल निवासी हिंडौन गेट को मनोनीत किया है। समता आंदोलन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इनके चयन पर शुभकामनाएं दी है व आशा व्यक्त की है कि समता के हितों की पूर्ति में ये अपना सक्रिय योगदान देंगे।