बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोडे अधिकारी

जिला कलेक्टर ने जारी किये निर्देश
सवाई माधोपुर।
प्रदेश में जल्द ही मानसून आने की संभावना है। मानसून के दौरान जिले में कभी भी अतिवृष्टि/बाढ आ सकती है। ऐसी स्थिति में लोगो की सुरक्षा व जानमाल की रक्षा के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की कभी भी आवश्यकता पड सकती है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने जिला स्तरीय अधिकारीगण, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण, उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता इत्यादि को अग्रिम आदेशों तक बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नही छोडने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए है कि उक्त के अधीनस्थ संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोडेंगे।
जिला कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोडा जायेगा तो इसे गम्भीरता से लिया जायेगा और बाढ व अतिवृष्टि के कार्य में उदासीनता व लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जा सकती है। जिसके लिए अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।