WCRE UNION का रेलकर्मी जागरुकता अभियान एक से, सम्पर्क कर जानेंगे समस्याएं

गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रेलकर्मी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि अभियान के तहत यूनियन पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर्मचारियों के कार्य स्थल व आवासों पर जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। साथ ही केन्द्र सरकार की निजीकरण नीति, मौद्रीकरण की नीति पर चर्चा कर यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। अभियान को लेकर बुधवार को युनियन कार्यालय में मंडल उपाध्यक्ष जैन की अध्यक्षता में लोको, यातायात, कैरिज व इंजीनियरिंग शाखाओं के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।

READ MORE: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसा

जैन ने बताया कि इस दौरान मलारना से श्रीमहावीरजी स्टेशनों पर कर्मचारियों से सम्पर्क व मिटिंग करने के बारे में कार्यक्रम तय किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों से प्राप्त होने वाली समस्याओं का स्थानीय स्तर, मंडल स्तर व मुख्यालय स्तर से समाधान कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यूनियन के मंडल सह सचिव राजू लाल गुर्जर, श्रीप्रकाश शर्मा, लोको शाखा सचिव राजेश चाहर, यातायात शाखा अध्यक्ष शशि शर्मा, सचिव हरिप्रसाद मीणा, कैरीज शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा, इमरान खान, हरिमोहन गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, महेश मीणा, मनमोहन शर्मा, मदन लाल मीणा, अजय गुर्जर, मक्खन लाल मीणा, रामप्रसाद मीणा, बृजेश जागा, अशोक गुप्ता, शरीफ मोहम्मद, रामविलास मीणा, हरिमोहन मीना, रामचरण मीणा, मेघराज, राम हरि, सुरेश कुमार, मुकेश चंद, रोशनी फ्रैक्लीन, मनमोहन शर्मा, समय सिंह, शिव सिंह, आर पी मंगल, कुंजी लाल मीणा, प्रेम प्रकाश मीणा, राजेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।