धर्म-कर्म: धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा: मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी। क्षेत्र के खेडा बाढ रामगढ़ में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने भी शिरकत की। कथावाचक
पंडित विष्णुशरण शास्त्री ने भोलेनाथ की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, सहस्त्रघट, विल्बपत्र, पंचामृत आदि के उपयोग एवं भोलेनाथ के श्रंृगार सहित शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देवो के देव महादेव अपने भक्तो से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि शिव ही सत्य है, सत्य ही ईश्वर है। सत्य के मार्ग पर चलकर भोलेनाथ की आराधना से घर में सुख शांति एवं अमृत की प्राप्ति होती है। श्रावण मास में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं सहस्रघट का विशेष महत्व है। उन्होंने ग्रामीण आयोजन कमेटी को 5100 रुपए भेंट किए साथ ही शिवपुराण पर भी श्रीफल एवं भेंट चढाई। इस मौके पर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, जितेंद्र शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, मुन्नालाल मीना, महेन्द्र रैबारी, गोपाल प्रजापत, लक्ष्मण, बत्तीलाल गुर्जर, नरसी गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, बुधराम महावर सहित सैंकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।