सामाजिक सरोकार: श्रमदान, मास्क वितरण, लगाए परिण्डे

गंगापुर सिटी। मानव सेवा संस्थान के द्वारा आज श्रमदान के तहत शास्त्री पार्क नसिया कॉलोनी में सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया।
मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम के तहत शास्त्री पार्क नसिया कॉलोनी में सदस्यों द्वारा श्रमदान करके साफ -सफाई कर पौधों को पानी दिया तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्थान के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र दीक्षित व पार्षद लोकेश मीणा ने कहा की शास्त्री पार्क लोगों की अथाह मेहनत का नतीजा है एवं मानव सेवा संस्थान ने कोरोना संकट में लोगों की सेवा कार्य करके शहर में मिशाल कायम की है।
संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित व विजय गोयल ने बताया की इस बार शहर में तुलसी वितरण व पौधारोपण का कार्य शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जावेगा, जिसमें शहर की जनता का सहयोग लिया जाएगा।
संस्थान के महेंद्र दीक्षित के सानिध्य में 250 मास्क, शास्त्री पार्क के आसपास लोगों को वितरित किए गए।
भामाशाह गिर्राज प्रसाद के सहयोग से दाना-पानी परिंडा अभियान में श्री गोपाल गौशाला, ओसवाल चुंगी नाके के पास, दीनदयाल पार्क, शास्त्री पार्क एवं आसपास में अनेक परिंडे बांधे गए।
इस मौके पर मानव सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र दीक्षित, संरक्षक सुशील दीक्षित, पूर्व मनोनीत पार्षद प्रदीप सरकार, विजय गोयल, प्रमोद मोदी, चेतन माइक्रो, डॉ. मुकेश व्यास, पार्षद लोकेश मीना, दिनेश सैन, त्रिलोक शर्मा आदि उपस्थित थे।