गंगापुरसिटी। शहर के राजकीय चिकित्सालय में बुधवार को चिकित्सक टीम ने एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से करीब साढ़े तीन किलो वजनी गांठ को निकाला है। ऑपरेशन के बाद महिला सामान्य स्थिति में उपचाराधीन है। सर्जन डॉ. भूरसिंह मीना सहित टीम में शामिल डॉ. रामकेश मीना सर्जन, निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. मनोज मीना सहित मेल नर्स द्वितीय उमेश मीना व अश्वनी शर्मा शामिल थे। डॉ. भूरसिंह ने बताया कि जियापुर निवासी ५५ वर्षीय महिला सोनी पत्नी रामसिंह काफी समय से गांठ के कारण परेशान थी। महिला के बाए अंडाश्य में गांठ बनी हुई थी। ऐसे में उसके ऑपरेशन का निर्णय कर बुधवार को ऑपरेशन कर साढ़े तीन किलो की गांठ को निकाला गया। गौरतलब है कि डॉ. भूरसिंह मीना अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भी सफलतापूर्वक कई जटिल ऑपरेशन कर चुके हैं।
Related Articles
भाजपा कार्यसमिति बैठक: केन्द्र के कल्याणकारी कार्य जनता तक पहुंचाएं
गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को ईदगाह मोड के समीप मिर्जापुर रोड स्थित सोनी मैरिज होम में मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि व मुख्य […]
कीर्तिमानों की नई इबारत लिखती राजस्थान की बेटी प्रियंका मीना
दौसा। दौसा जिला का सुदूरवर्ती गांव कंचनपुरा, नाम राष्ट्रीय स्तर पर शायद ही किसी ने सुना हो। आज इसे एक नई पहचान दिला रही है गांव की बेटी प्रियंका मीना। तीरंदाजी (Archery) प्रतियोगिताओं में कीर्तिमानों […]
इंजीनियर प्रदीप यादव बने डीएस साइंस एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर
गंगापुर सिटी। डीएस साइंस एकेडमी में इंजीनियर प्रदीप यादव को मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। एकेडमी निदेशक इंजीनियर उमेश शर्मा ने यह कार्य आज सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए किया। […]