तंजीम इसलाहे समाज: शिक्षा से ही विकास संभव

गंगापुरसिटी। तंजीम इसलाहे समाज की ओर से गंगापुरसिटी में शिक्षा जाग्रति अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पहला जलसा राजीव कॉलोनी स्थित दर्जियों के मुसाफिर खाने में आयोजित किया गया। इस मौके पर तंजीम इसलाहे समाज के अध्यक्ष हाजी जमील खां ने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। उन्होंने शिक्षित व अशिक्षित व्यक्तियों के बारे में अन्तर स्पष्ट करते हुए कहा कि हमे दिखावे के लिए महंगी शादियां छोडऩी होगी। इससे लोग कर्ज के बोझ तले दब जाते है। हमें बुराइयों को खत्म कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी होगी। तभी समाज तरक्की की राह आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों की निंदा करते हैं। सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।