BJP प्रत्याशियों के समर्थन में दौरा: कुर्सी बचाने को किश्तों में चुनाव करा रहे सीएम: पूर्व विधायक

गंगापुरसिटी। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सोमवार को उप तहसील क्षेत्र तलावडा के गांवों का दौरा किया। उन्होंने मच्छीपुरा, बुचोलाई, मालियों की चौकी, टोटोलाई, मिलकपुरा, टटवाड़ा, बाढ़ स्टेशन, गुवाड़ी, बाढ़ कोटड़ी, माधोपुरिया, मुराड़ा, खेड़ा बाढ़ रामगढ़, खेड़ा गुवाड़ी, कड़ी पट़्टी, श्यामपुरा एव तलावड़ा में जनसम्पर्क कर भाजपा के जिला परिषद सदस्य वार्ड नं 21 प्रत्याशी रामपति सैनी, पंचायत समिति सदस्य वार्ड 3 प्रत्याशी मौसमी गुर्जर, वार्ड नं 4 ममता मीणा, वार्ड नं 5 मुनिराम मीना एवं वार्ड नं 6 मंजू गुर्जर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

READ MORE: राजस्थान की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

इस दौरान पूर्व विधायक गुर्जर ने सभाओं को सम्बोधित करते हुए चुनाव में भाजपा का प्रधान और जिला प्रमुख बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। भाजपा के पक्ष में माहौल है। जनता की सेवा के लिए तत्पर रह कर विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए किश्तो में चुनाव करा रहे हैं। 12 जिलों के स्थान पर 6 जिलों में ही चुनाव कराए जा रहे है। मुख्यमंत्री चुनावी सीरीज को लम्बी करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के शासन में विकास ठप हुआ है। क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे है वे केन्द्र सरकार के बजट से चल रहे हैं। राज्य सरकार ने ढाई साल के शासन में एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं कराया है। गांवों का विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के जिला प्रमुख और प्रधान बनाने हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही आने वाले दिनों में स्वर्णिम गंगापुरसिटी के सपने का साकार करेगा।