
किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च को हिंसा के बीच निकाले। कुछ शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर परेड की अनुमती दी और रूट तय किया। लेकिन किसानों की इस रैली में भीड़ का फायदा उठाते हुए उपद्रवी तत्व घुए गए। लाल किले पर जमा हुई भीड़ का फायदा उठाते हुए उपद्रव पर उतरे लोगों ने लाल किले पर खालसा पंथ का झंडा फहरा दिया। खालसा पंथ का झंडा लहरते ही हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद से सबके सामने सवाल खड़ा हो गया कि ये शख्त कौन है जिसने लाल किले की प्राचीर से खालसा पंथ का झंडा लहरा दिया।
पुलिस के अनुसार झंडा लहराने वाले उपद्रवी का नाम जुगराज सिंह है। वह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। दीप की पीएम मोदी और बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल के साथ ली गई तस्वीरों को शेयर किया जाने लगा। बीजेपी पर आंदोलनकारियों को भड़काने और लाल किले पर झंडा फहराने की साजिश रचने के आरोप लगे।
भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत ने भी किासन समर्थक दीव सिद्धू की ओर से लाल किले पर झंडा फहराने की घटना पर बीजेपी को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू सिख नहीं है। वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है।
2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट से पर्चा भरा था। कैम्पेन में दीप सिद्धू सनी देओल के साथ कई रैलियों में नजर आए। फिर 25 सितंबर 2020 को दिल्ली के सिंघु बोर्डर पर इंग्लिश बोलते किसान का वीडियो वायरल हुआ तो दीप सिद्धू का नाम सामने आया। तब भी सनी देओल के सात वाली फोटो निकाल ली गई।
खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US