पानी-बिजली समस्या: भाजपा के जनजागरण को महिला मोर्चा का समर्थन

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहरी क्षेत्र में व्याप्त बिजली व पेयजल की गंभीर समस्या के निराकरण के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व नगरपरिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे। शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में व्याप्त बिजली व पेयजल की समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी द्वारा जारी जन जागरण अभियान के संदर्भ में सभी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा समय-समय पर जन जागरण अभियान को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए अपना ंपूर्ण समर्थन देने का वायदा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि पेयजल व बिजली से जुड़ी समस्याओं का सबसे अधिक सामना महिला वर्ग को करना पड़ता है। इसलिए सभी का समर्थन व सहयोग अत्यधिक आवश्यक है।

READ MORE: पेयजल का हो समाधान, नहीं तो करेंगे आंदोलन, जलदाय कार्यालय पहुंचे भाजपाई, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष शिव दुलारी, अनिता व्यास, पुष्पा गुप्ता, ममता कटारा, उषा गुप्ता, मिथलेश आर्य, गुड्डो देवी, प्रेमलता, सरोज, शबाना, प्रेमिला, दीपा, सावत्री, सपना शर्मा, ममता शर्मा, ग्यारसी लाल सोनी, भौरा सैन, विनोद अटल, रामसिंह खटाना, मिथलेश व्यास, राजेन्द्र सहजपुरा सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।