भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

गंगापुर सिटी। भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी शरण शर्मा ने सपरिवार अपने निवास पर भाजपा का झंडा लहराकर मनाया स्थापना दिवस।

गंगापुर सिटी। आज विश्व के सबसे बड़े करोडों कार्यकर्ताओं वाले सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को साथ लेकर आगे चलने राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 40वां स्थापना दिवस ग्रामीण व शहर मण्डल गंगापुर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी एडवाइजरी का पालन करते हुए अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाकर शालीनता पूर्वक मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संगठन के निर्देशानुसार माँ भारती व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर फूलमाला अर्पित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है। हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थितियों में वैश्विक कोरोना महामारी के विरूद्ध संघर्ष में मोदी के हाथ मजबूत कर रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के वयोवृद्ध नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी शरण शर्मा ने सपरिवार अपने निवास पर भाजपा का झंडा लहराकर स्थापना दिवस मनाया।
मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, कोरोना महामारी के समय जिम्मेदारी के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। साथ ही पूर्व विधायक ने पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों, नेताओं जिन्होंने अपने त्याग, बलिदान और मेहनत से पार्टी की विचारधारा को मजबूत किया। उनकी प्रेरणादायी जीवनी को याद किया। इसलिए आज भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली, विकासोन्मुख विचारधारा पर आधारित राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है।
शहर मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी ने स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों को नमन करते हुए भाजपा के ग्रामीण व शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर रामसिंह खटाना, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मिथलेश व्यास, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, गिरधारी सोनी, कौशल बोहरा, मनीष सिंघल, नरेश दुबे, मुकेश भारद्वाज, गोपाल गर्ग, शिवदयाल जोशी, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल, राजेन्द्र सहजपुरा, बबलू ठाकुर, नागेश लोढ़ी, पार्षद कमलेश महावर, विष्णु गुरुजी, मनोज जैन, नारायण महावर, राजेश गर्ग सहित अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।
अन्नपूर्णा रसोई से हो रही भोजन पैकेट की आपूर्ति
कोरोना महामारी के चलते गंगापुर शहर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा ट्रक यूनियन स्थित बंसल मेरिज हाल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर आगामी दिनों में लॉकडाउन के रहते सफल संचालन के लिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा शहर मण्डल जिला उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। सैनिक नगर क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अन्नपूर्णा रसोई में पहुंचकर अपने हाथों से पुडिय़ा बेलकर, खाने के पैकेट बनाकर अपना सहयोग दिया।
मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार आगे भी सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रसोई के कार्यों में लिया जाता रहेगा, जिससे सभी को स्वयं सेवाभाव का अवसर प्राप्त हो। इस दौरान सभी ने मन लगाकर कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, सुशील दीक्षित, मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी, गिरधारी सोनी, मिथलेश व्यास, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, कोशल बोहरा, नरेश दुबे, विष्णु गुरुजी, डॉ निर्मल, गोपाल गर्ग, नारायण महावर, संदीप सिंह, राजेन्द्र सहजपुरा, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल उपस्थित रहे।