ब्राह्मण समाज: नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

पदाधिकारियों व सदस्यों का किया अभिनन्दन
गंगापुर सिटी।
विजय पैलेस में सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा की सहमति से नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की पदाधिकारी, सदस्यों का अभिनन्दन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा श्री परशुराम भगवान को साक्षी मानते हुये सभी उपस्थित पदाधिकारियों को हमेशा समाज सेवा में मन व कर्म से अग्रसर रहने और महिला सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति बालिकाओं में जाग्रति लाने में भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सविता लाटा, डॉ. शैल शास्त्री, शारदा शर्मा, अध्यक्ष सावित्री शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राधा दीक्षित, महामंत्री अर्पणा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति दीक्षित, पिस्ता शर्मा, गीता शर्मा, उपाध्यक्ष सपना शर्मा, ममता अमरगढिया, रीनू व्यास, रजनी उपाध्याय, मंत्री आरती शर्मा, मंजू शर्मा, रीना भारद्वाज, शशि कला शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री अंजली शर्मा, ममता कटारा, विजया शर्मा, संगठन मंत्री मंजू शर्मा व प्रवक्ता हेमलता शर्मा को कार्यक्रम में विधिवत शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष सावित्री शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राधा दीक्षित द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं से आने वाले समय में समाज द्वारा किये जाने वाले नवाचार के कार्यों में अपने मन की भावना से सहयोग करने व समाज के उत्थान व महिला सशक्तिकरण के कार्यों को बढ़-चढ़कर बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर मिथलेश शर्मा, प्रियंका पाठक, नीरज दीक्षित, शकुंतला देवी शर्मा, अनिता व्यास और समाज की सैकड़ों गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा ने किया।