दौसा । कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बारात से भरी एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी अनुसार, सभी लोग एक निजी बस से जा रहे थे। इस दौरान सिविल लाइंस के पास गाय को बचाने के चक्कर में निजी बस पलट गई। जिसमें करीब 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला सना खान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद एसडीएम पुष्कर मित्तल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल लोगों के हालत का जायजा लिया। निजी बस गाजियाबाद से दौसा के रास्ते कोटपूतली जा रही थी आ रही थी। जिसमें कुछ लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे।
Related Articles
Sidhi Bus Accident: PM मोदी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को 54 यात्रियों से भरी बस नहर में जा गिरी। अब तक 42 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों […]
जालोर बस हादसा: चिकित्सा मंत्री मृतकों के घर जाकर देंगे सांत्वना व आश्रितों को सोपेंगे सहायता राशि के चेक
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा जालौर बस हादसे में जान गवाने वाले अजमेर और ब्यावर के कुल 6 मृतकों के घर जाकर उन्हें सांत्वना देंगे और आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपेंगे।चिकित्सा […]
सत्तारूढ़ सरकार किसान एवं श्रमिक विरोधी निर्णय वापस ले- अजीत सिंह मेहता
टोंक। भाजपा के पूर्व विधायक एवं दौसा जिला प्रभारी अजीत सिंह मेहता ने राज्य सरकार के श्रमिक विरोधी निर्णय की कडे शब्दों निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने ही श्रम करवाने के […]