जरुरतमंदों को भोजन कराकर खुशी की हो रहा अहसास

गंगापुर सिटी। वैश्विक महामारी कोरोना संकट में जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था के लिए श्याम प्रेमी व भोमिया प्रेमी द्वारा चलाए जा रहे अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन भामाशाह सहयोग कर रहे हैं। यहां से प्रतिदिन 1000 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं।
मानव सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता ने बताया कि भामाशाह हैप्पी मॉर्निंग ग्रुप व गीता ट्रेडर्स, पुष्कर ट्रांसपोर्ट ने जरूरतमंदो को भोजन करवाया।
हैप्पी मॉर्निंग गु्रप के संतोष बंसल व गीता ट्रेडर्स, पुष्कर ट्रांसपोर्ट ने भोजन व्यवस्था के लिए श्रीश्याम रसोई की कार्यसमिति को ११-११ हजार रुपए भेंट किए। कार्यसमिति के नरदेव गुप्ता, नंदकिशोर धौलेटा, नवीन आरओ, संजय ठीकरिया, पुरुषोत्तम टल्लन, विजय गोयल आदि ने सभी भामाशाहों का आभार प्रकट किया है। प्रतिदिन की तरह 150 किलो हरा चारा शहर में विचरण करने वाली गायों को खिलाया गया। कार्य में रमेश भोड़ पत्रकार, ट्विंकल पंडित, अरविंद पत्रकार, बंटी मोदी, मनीष बजाज एवं क्लब 91 ने सहयोग किया। उल्लेखनीय है कि हैप्पी मॉर्निंग गु्रप सवेरे भ्रमण के लिए जाते हैं।
अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से किसी भी प्रकार की कोई सहायता और खाद्य सामग्री से वंचित को घर-घर पहुंचाया जा रहा खाना
कोरोना महामारी के चलते गंगापुर शहर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर शहर द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में ट्रक यूनियन स्थित बंसल मैरिज हाल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से नगरपरिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में रह रहे ऐसे शहरवासी जो जरूरतमंद, गरीब व श्रमिक वर्ग में आते हैं लेकिन कारणवश किसी भी सहायता व खाद्य सामग्री प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुँचकर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन सभी जरूरतमंद, गरीब व श्रमिक वर्ग के शहरवासियों को कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन में खाने की सुविधा प्राप्त हो पा रही है, जो वास्तव में एक पुण्यार्थ कार्य है। इस कार्य में समस्त भाजपा कार्यकर्ता स्वयं की सुविधानुसार अपनी अपनी सेवाएं देकर रसोई की व्यवस्थाओं में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं जो सराहनीय है।
मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्य में उमेश हलवाई, नारायण महावर, गोपाल गर्ग, मनोज जैन, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णु कांत दीक्षित, गोपाल धामोंनिया, विष्णु गुरुजी, कर्ण सिंह, कर्ण लोधा, चिरन्जी लोधा, अंजू जाटव, नागेश लोढ़ी, गोविन्द पाराशर, मनीष सिंघल, अन्नू रोसी, महेश कैमला, मिथलेश व्यास और कई भाजपा कार्यकर्ता अपना सहयोग दे रहे हैं। साथ ही वार्ड अनुसार समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को पुण्य कमाने के लिए रसोई में सेवाएं देने का अवसर दिया जाएगा।