![ggc3](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/04/ggc3.jpg)
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/04/ggc1.jpg)
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/04/ggc2.jpg)
गंगापुर सिटी। माँ गुमानो बिजासणी देवी सेवा समिति करणपुर वाली गंगापुर सिटी ने कोरोना के संकट के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे करणपुर वाली माता के भक्तों को रसद सामग्री की किट पुरानी अनाज मंडी स्थित समिति के कार्यलय पर वितरित की। जिसमें 5 किलो आटा, तेल, मसाले, आलू आदि शामिल थे।
समिति उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि करणपुर देवी माँ का कोई भी सेवक कोरोना संकट के कारण परेशानी में है व बेरोजगार है, ऐसे सदस्य समिति के पदाधिकारियों या समिति के कार्यलय पर सम्पर्क कर सकते हैं। कोरोना संकट के इस दौर में समिति का कोई भी सदस्य भूखा ना रहे। इसके लिए समिति रसद सामग्री की किट वितरित कर रही है। उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा की समिति का यह धर्म है कि संकट के इस दौर में समिति परिवार के आर्थिक रूप के परेशान सदस्यों की मदद करें। शर्मा ने कहा कि करणपुर देवी माँ का कोई भी सेवक बिना झिझक समिति कार्यालय पर आकर अपनी परेशानी साझा कर राहत पा सकता है। लॉक डाउन तक समिति अपने सदस्यों को हर सम्भव सहयोग करेगी। जिससे की कोई भी सदस्य अपने आप को अकेला महसूस ना करे। रसद सामग्री वितरित करते समय समिति अध्यक्ष दिनेश धौलेटा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री गोपाल सोनी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कैलाश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, त्रिलोक मुदगल, भारत बंधु, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।